करवाचौथ की धूम, बाजारों में लौटी रौनक, महिला एसडीएम ने भी रचाई हाथों में मेहंदी–

by | Oct 23, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद में करवाचौथ पर्व को लेकर सुहागिनों में उत्साह का माहौल है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व इस बार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाओं द्वारा सोलह श्रृंगार कर भगवान शंकर और माता पार्वती की आराधना की जाती है। करवाचौथ के लिए बाजारों में दिनभर रौनक रही। सुहागिन महिलाओं ने बाजारों में जमकर खरीदारी की। जोशीमठ में एचडीएफसी बैंक शाखा की ओर से सुहागिनों को निशुल्क मेहंदी लगवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। इस मौके पर बैंक प्रबंधक जयेश अग्रवाल, अशोक फरस्वाण, महावीर राणा, संजय शाह, प्रवीण भिलंगवाल आदि मौजूद थे। चमोली जनपद के कर्णप्रयाग, गौचर, घाट, थराली, देवाल, नारायणबगड़, पोखरी, पीपलकोटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के बाजारों में दिनभर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिलाओं ने नए कपड़ों के साथ ही सोना, चांदी की भी जमकर खरीदारी की है। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक जयेश अग्रवाल ने बताया कि बैंक की ओर से इन दिनों फेस्टेवीलट्रीट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 हजार से ज्यादा ऑफर ग्राहकों के लिये उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में अशोक फरस्वाण, महावीर राणा, संजय साह, प्रवीन भिलगंवाल के साथ ही कई महिलाएं मौजूद थीं। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!