होटल व्यवसायियों ने कहा- बिजली-पानी के बिल और टैक्स हो माफ–

by | Oct 24, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली। होटल व्यावसायियों ने सरकार से मांग की है कि उनके बिजली, पानी के बिल और सभी प्रकार के टैक्स माफ किए जाएं। कहा कि कोरोना के चलते होटल व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया है। ऐसे में उनके लिए इतनी रकम चुकाना मुश्किल हो रखा है।

रविवार को होटल एसोसिएशन पीपलकोटी की बैठक हुई। जिसमें कहा कि सरकार ने अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को तो राहत दी है, लेकिन होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है। जबकि दो साल से चारधाम यात्रा बंद रहने से होटल व्यवसाय पूरी तरह से चौपट रहा है। उनका कहना है कि कोरोना काल के बिजली और पानी के बिल माफ किए जाएं। साथ ही अन्य प्रकार के टैक्स भी माफ किए जाएं। दो साल से काम धंधा ठप होने से बैंकों का कर्ज चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया है। बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शाह, सुनील शाह, सज्जन लाल शाह, दर्शन सिंह नेगी आदि उपस्थित थे। होटल व्यवसायियों ने नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से लिए जा रहे भवन कर का भी विरोध किया। कहा कि नगर पंचायत का गठन हाल ही में हुआ है। नगर में सीवर सहित कोई भी सुविधा नगर वासियों को नहीं दी जा रही है। ऐसे में भवन कर लगाना उचित नहीं है। 

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!