चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

by | May 29, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट–

बदरीनाथ, 29 मई 2026: श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर अपने परिवार के साथ आए अमन जैन निवासी भीलवाड़ा, राजस्थान उस समय बेहद परेशान हो गए, जब आज प्रातः लगभग 04:00 बजे वाहन से उतरकर मंदिर की ओर जाते समय उनका एक छोटा बैग कहीं गिर गया अथवा लापता हो गया। बैग में ₹10,800 नगद, सोने की 04 अंगूठियां, 02 सोने के कड़े जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख थी, साथ ही अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

काफी देर तक स्वयं एवं परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की गई, लेकिन बैग का कोई सुराग नहीं मिल पाया। लाखों रुपये के कीमती आभूषण एवं जरूरी दस्तावेज खो जाने से श्रद्धालु और उनके परिजन बेहद चिंतित हो गए। अंततः थक-हारकर अमन जैन सहायता की उम्मीद लेकर कोतवाली बद्रीनाथ पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बद्रीनाथ पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई शुरू की। लगातार हो रही बारिश और कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना पुलिस टीम द्वारा बस स्टैंड, मंदिर मार्ग एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की।

पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि कुछ ही घंटों के भीतर श्रद्धालु का लापता बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद अमन जैन को कोतवाली बुलाकर उनका बैग सुपुर्द किया गया। बैग खोलकर देखने पर उसमें रखे ₹10,800 नगद, सोने की 04 अंगूठियां, 02 सोने के कड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित मिले।

अपना कीमती सामान सकुशल वापस पाकर अमन जैन और उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राहत और खुशी से भावुक हुए अमन जैन ने बद्रीनाथ पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतनी ठंड और बारिश के बीच भी पुलिस ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई कर उनका सामान सुरक्षित वापस दिलाया।

भावना से परिपूर्ण होकर उन्होंने कहा—

“इतनी ठंड और बारिश में भी पुलिस ने हमारे लिए तुरंत एक्शन लिया और जैसे हमारा सामान गायब हुआ था, वैसे ही सुरक्षित हमें वापस लौटाया। मैं बद्रीनाथ पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ और उन्हें सैल्यूट करता हूँ।”

अमन जैन ने विशेष रूप से उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट एवं बद्रीनाथ पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्परता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना ने उनके मन में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास को और अधिक मजबूत किया है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!