चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

by | May 30, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात–

गोपेश्वर, 30 मई 2026: जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत गृह सचिव उत्तराखण्ड शासन शैलेश बगौली (आईएएस) जनपद मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

तत्पश्चात गृह सचिव महोदय द्वारा कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की स्वच्छता व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीय कार्यप्रणाली, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, बैरक, भोजनालय एवं आमजन को प्रदान की जा रही पुलिस सेवाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गृह सचिव महोदय ने पुलिस कार्यप्रणाली में फॉरेंसिक जांच प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, ऑनलाइन एवं डिजिटल साक्ष्यों (डिजिटल एविडें) के सुदृढ़ प्रबंधन हेतु आवश्यक ढांचा विकसित करने तथा पुलिसिंग में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अपराध एवं आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली (सीसीटीएनएस) तथा आईसीजेएस (इंटर-ओपरेबल क्रिमिनल ज​स्टिस सिस्टम) के प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गृह सचिव महोदय ने आमजन को त्वरित एवं पारदर्शी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनमैत्री पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए जीरो एफआईआर (जीरो एफआईआर) एवं ई-एफआईआर (ई-एफआईआर) जैसी व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन, शिकायतों के समयबद्ध पंजीकरण एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मालों के निस्तारण की प्रगति, पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्थाओं, बाल अपराध एवं पॉक्सो(पोक्सो) से संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निष्पादन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

गृह सचिव द्वारा जनपद में पुलिस बल की रिक्तियों पर चिंता व्यक्त की गई तथा विशेष रूप से महिला उपनिरीक्षकों के रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद में उपलब्ध फॉरेंसिक वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वाहन के अत्यधिक पुराने होने पर संबंधित अधिकारियों को नवीन वाहन उपलब्ध कराए जाने हेतु शासन स्तर पर प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

गृह सचिव महोदय विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती से विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकरणों से संबंधित विषयों पर वार्ता की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षककर्णप्रयागत्रिवेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी विपुल कुमार पांडे व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!