चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

by | Jun 11, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए गए निर्देश–

गोपेश्वर, 11 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा थराली विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार, गोपेश्वर में नंदानगर और थराली क्षेत्र में आपदा से हुई क्षति के पुनर्वास, पुनर्निर्माण एवं राहत कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त आवासों, सड़कों, पैदल मार्गों, पेयजल योजनाओं तथा अन्य पुनर्वास कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि थराली क्षेत्र के लिए रामलीला मैदान, अपर बाजार एवं चैपड़ों की तीन महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा योजनाओं को शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सिंचाई विभाग द्वारा शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

उन्होंने अवगत कराया कि तहसील नंदानगर, नारायणबगड़ एवं जिलासू क्षेत्र के 32 प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास हेतु 109.75 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जिसकी प्रथम किस्त पात्र परिवारों को वितरित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों, पेयजल लाइनों, सड़कों एवं पैदल मार्गों के मरम्मत कार्यों के लिए एसडीआरएफ मानकों के अनुरूप धनराशि संबंधित विभागों को उपलब्ध करा दी गई है।

बैठक में बताया गया कि थराली और नंंदानगर के प्रभावित क्षेत्रों से मलबा हटाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं नंदानगर के मोख एवं सेरा क्षेत्रों में मोक्ष नदी के चैनलाइजेशन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पुनर्वास एवं राहत कार्यों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी केके पंत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!