उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

by | Jun 14, 2026 | ऋषिकेश, ब्रेकिंग | 0 comments

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू–

ऋषिकेश, 14 जून 2026: शिवपुरी क्षेत्र स्थित प्रतिबंधित बीच पर नहाने के दौरान रविवार को दिल्ली का एक पर्यटक गंगा नदी में डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए तथा युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब पौने तीन बजे जिला कंट्रोल रूम टिहरी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिवपुरी स्थित यूसुफ बीच के समीप गंगा नदी में एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्रसजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम आवश्यक रेस्क्यू और सर्च उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जांच में पता चला कि 25 साल का राहुल चौहान पुत्र सुभाष चौहान, निवासी गदरपुर बॉर्डर, दिल्ली, अपने छह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। सभी युवक गंगा किनारे स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान राहुल ने गहरे पानी में तैरने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते गंगा की धारा में समा गया।

घटना के बाद उसके साथियों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने संभावित डूब क्षेत्र को चिन्हित कर गहन सर्च अभियान शुरू किया। डीप डाइविंग विशेषज्ञ नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। प्रशासन ने पर्यटकों से प्रतिबंधित और खतरनाक क्षेत्रों में नदी में न उतरने की अपील की है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!