राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

by | Jun 24, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के प्रति किया लोगों को जागरुक–

गोपेश्वर। उत्तराखंड जागरुकता अभियान के तहत बुधवार को दशोली विकासखंड के कठूड़ गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कमल किशोर डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की लड़ाई यहां के जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए लड़ी गई थी। राज्य गठन का उद्देश्य प्रदेशवासियों को बेहतर रोजगार, शिक्षा और विकास के अवसर उपलब्ध कराना था, लेकिन आज भी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी समस्याएं लोगों के सामने चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि जनता को अपने अधिकारों और प्रदेश के संसाधनों की रक्षा के लिए संगठित होकर आगे आना होगा।

कठूड़ गांव में जनता को संबो​धित करते कमल किशोर डिमरी-

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड जागरुकता अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को उनके संवैधानिक और सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डिमरी ने कहा कि अभियान अब तक दशोली और जोशीमठ विकासखंड के कई गांवों में पहुंच चुका है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम में हरीश भारती, कुणाल जी, सुनील नाथन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!