उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

by | Jun 26, 2026 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल–

देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड की सीमा पर गुरुवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब लगभग 200 निहंग सिखों का जत्था कुल्हाल चेकपोस्ट पर लगाए गए बैरिकेड तोड़कर राज्य में प्रवेश कर गया। पुलिस और प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वार्ता विफल होने के बाद निहंग आगे बढ़ गए। इस दौरान दो डंपरों में भी तोड़फोड़ की गई।

जानकारी के अनुसार, निहंग सिख हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड में प्रवेश करना चाहते थे। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कुल्हाल चेकपोस्ट पर बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया था। कई घंटे तक पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और निहंग प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।

शाम के समय निहंगों का जत्था बैरिकेड तक पहुंचा और तलवारें लहराते हुए आगे बढ़ने लगा। उन्होंने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधक तोड़ दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया। इसी दौरान दो डंपरों में तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई। देर रात तक क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी रही और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए था।

निहंगों ने हेमकुंड साहिब यात्रा की अनुमति देने तथा उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!