सेवा पखवाड़ा: गोपेश्वर में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर, 496 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ–

by | Jul 4, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा, पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 04 जुलाई 2026: ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में शनिवार को बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग से 20, उद्यान विभाग से 18, उद्योग विभाग से 15, उरेडा से 28, होम्योपैथी विभाग से 53, चिकित्सा विभाग से 33, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से 42, पशुपालन विभाग से 36 तथा ग्राम्य विकास विभाग से 45 सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 496 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, आवश्यक उपकरण एवं अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने कहा सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल सके।

कार्यक्रम में आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में न्याय पंचायत स्तर पर भी बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, दर्जाधारी हरक सिंह, प्रेम सिंह राणा, बलबीर घुनियाल, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!