चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को सुबह सवेरे बदरीनाथ धाम पहुंचे। देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत होने वाले कार्यों का भी सीएम ने जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि केदारनाथ के बाद अब बदरीनाथ धाम को भी दिव्य और भव्य सौंदर्यीकरण से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ का मास्टर प्लान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने अधिकारियों को मास्टर प्लान के कार्यों में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए। बदरीनाथ धाम में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे पूर्व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और बीजेपी नेता रामकदम शामिल थे। दोनों नेता सुबह हेलीकॉप्टर से श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। सुबह 8: 45 बजे उन्होंने भगवान श्री बदरीविशाल जी के दर्शन किये और सुबह 9:05 बजे पर मंदिर से देहरादून क लिए रवाना हुए।
सीएम पुष्कर धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, कहा-केदारनाथ की तरह दिव्य और भव्य होगा बदरीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण–
by laxmi Purohit | Oct 28, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
