टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

by | Jul 10, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन–

गोपेश्वर, 10 जुलाई 2026: उत्तरांचल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर तहसील एवं खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किए गए।

दशोली शाखा ने तहसील चमोली परिसर में तथा पोखरी शाखा ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 लागू होने से पहले नियमानुसार नियुक्त शिक्षकों पर बाद में लागू किए गए टीईटी के प्रावधान लागू करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के कारण टीईटी की अनिवार्यता प्रभावी है, तो राज्य सरकार को केंद्र सरकार के समक्ष आवश्यक विधायी संशोधन की अनुशंसा करनी चाहिए, ताकि वर्ष 2009 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से विधिसम्मत छूट मिल सके।

चमोली तहसील में आयोजित प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, कोषाध्यक्ष कैलाश पंत और शाखा मंत्री सुमित्रा फरस्वाण सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं पोखरी में ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा, महामंत्री विजय सिमल्टी, कोषाध्यक्ष रघुवीर नेगी, डॉ. बृजेंद्र कठैत तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!