बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

by | Jul 10, 2026 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक के मुद्दे उठे–

ज्योतिर्मठ, 10 जुलाई 2026: “जनता की सरकार, जनता के द्वारा” कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत हेलंग के ग्राम सेलंग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, जल संस्थान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आधार सेवा केंद्र, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग और पूर्ति विभाग समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। शिविर में जल संस्थान और पीएमजीएसवाई के उच्च अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट और उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरती जाए और एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के चेक भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार आम जनता के हित और कल्याण के लिए योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है।

बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा कि “जनता के द्वार” कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से सरकार लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है।

शिविर अध्यक्ष एवं उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम की सार्थकता तभी है, जब इसका वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचे।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी, पूर्व बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, खंड विकास अधिकारी मोहन प्रसाद जोशी, तहसीलदार ज्योतिर्मठ, ग्राम प्रधान सेलंगरोशना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सेलंग–पैनी वर्षा बिष्ट, वन पंचायत सरपंच शिशुपाल सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान भंग्यूल मिथलेश फर्स्वाण, ग्राम प्रधान पैनी विनीता देवी, ग्राम प्रधान थैंग मीरा देवी, ग्राम प्रधान डुंग्रा रीना देवी, महिला मंगलदल अध्यक्ष सेलंग सरिता देवी, युवक मंगलदल अध्यक्ष सेलंग श्रीकांत बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!