आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

by | Jul 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय टीमें–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2026: चमोली जनपद में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले में भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाओं के चलते 18 ग्रामीण सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे दूरस्थ गांवों के लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे अधिक असर निजमुला घाटी की लाइफलाइन मानी जाने वाली बिरही-गौणा मोटर मार्ग पर पड़ा है। गाड़ी गांव के आगे पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकरसड़क पर गिरने से शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे से मार्ग बंद है। देर शाम तक भी यातायात बहाल नहीं हो सका।

बारिश के कारण छुरागाड़-सुतोल, पडेरगांव-पैरी, सैंजी-कुजों मैकोट, डुंगरी-रतगांव, थराली-डुंगरी, रैंस-भटियाणा, नंदप्रयाग-नंदानगर-सुतोल-कनोल, सिमली-चुलाकोट और बगोली-कोटी सहित कई महत्वपूर्ण ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा और भूधंसाव की वजह से अवरुद्ध हैं। इन मार्गों के बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही के साथ ही आवश्यक सेवाओं और दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) तथा अन्य निर्माण एजेंसियों ने बंद मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें और कर्मचारियों की टीमें मौके पर तैनात की हैं। लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि जिले में कुल 18 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्ग खोलने में जुटी हैं। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो जल्द ही सभी सड़कों पर यातायात सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!