चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

by | Jul 12, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया रोशन–

गोपेश्वर, 12 जुलाई 2026: श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) पब्लिक स्कूल, गोपेश्वर के पूर्व छात्र आलेख परमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

आलेख ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन्स और जेईई एडवांस परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। उल्लेखनीय बात यह है कि उन्होंने बिना किसी निजी कोचिंग का सहारा लिए यह सफलता हासिल की, जो उनकी लगन, आत्मविश्वास और अनुशासित अध्ययन का परिणाम है।

शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक सम्मान समारोह में आलेख परमार और उनके परिजनों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर आलेख ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित अध्ययन और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दान सिंह बिष्ट ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आलेख की उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें कठिन परिश्रम के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी आलेख को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Latest News

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...
error: Content is protected !!