चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

by | Aug 2, 2026 | आपदा, चमोली | 0 comments


भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी इंतजाम की उठी मांग–

ज्योतिर्मठ, 02 अगस्त 2026: आपदा प्रभावित किमाणा गांव में शनिवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद एक बार फिर मलबा आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बरसाती पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गांव के खेतों व संपर्क मार्गों में फैल गया। हालांकि किसी आवासीय भवन को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन संभावित खतरे के चलते ग्रामीण पूरी रात जागकर हालात पर नजर रखते रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव के ऊपरी हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जैसे ही बारिश शुरू होती है, पहाड़ी से मिट्टी और मलबा बहकर गांव की ओर आने लगता है। इससे लोगों में हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि हर बारिश के साथ हालात और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं।

ग्राम प्रधान **शशिदेवी** ने बताया कि शनिवार रात भी मलबा आने से पूरे गांव में दहशत का माहौल रहा और लोग रातभर सो नहीं सके। उन्होंने प्रशासन से गांव की सुरक्षा के लिए स्थायी समाधान, प्रभावी सुरक्षात्मक कार्य और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचार की मांग की है।

एसडीएम **चंद्रशेखरवशिष्ठ** ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बरसाती पानी के साथ मलबा गांव में पहुंच रहा है, जिससे खेती को भी काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। एहतियात के तौर पर कुछ परिवारों के लिए टेंट और तिरपाल की व्यवस्था की गई है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!