चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

by | Aug 15, 2026 | आरोप, चमोली | 0 comments

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू–

गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026: श्री बद्रीनाथ धाम दर्शन हेतु आए कानपुर निवासी एक पर्यटक के लिए 14 अगस्त का दिन उस समय मुश्किल भरा हो गया, जब वसुंधरा वॉटरफॉल से आगे घूमते हुए वह नदी के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने से वापस लौटने का रास्ता बंद हो गया और पर्यटक नदी के दूसरी ओर फंस गया।

घटना की जानकारी होटल व्यवसायी मंदीप भंडारी द्वारा थाना श्री बद्रीनाथ जी के हेड कॉस्टेबल चंदन नगरकोटी को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय युवकों ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए फंसे पर्यटक की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया। मोहित बिष्ट, किशन बिष्ट, नितिन, सौरभ भंडारी, अंशु बिष्ट, धीरेन्द्र, सोनू एवं मोहित रावत ने तत्काल लकड़ियों की व्यवस्था कर नदी पर अस्थायी पुल तैयार करने का प्रयास शुरू किया। साथ ही दूसरी ओर फंसे पर्यटक तक खाने-पीने की सामग्री भी पहुंचाई गई, ताकि रेस्क्यू टीम के पहुंचने तक वह सुरक्षित रह सके।

कुछ ही समय में कोतवाली श्री बद्रीनाथ पुलिस एवं एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय युवकों के साथ समन्वय बनाते हुए परिस्थितियों का आकलन किया और सुरक्षित तरीके से नदी के दूसरे छोर तक पहुंच बनाई। इसके बाद फंसे हुए पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी के इस छोर पर लाया गया तथा सकुशल कोतवाली श्री बद्रीनाथ पहुंचाया गया।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बना आपसी सामंजस्य एवं सहयोग बेहद महत्वपूर्ण रहा। स्थानीय युवाओं की तत्परता से लेकर पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई तक, सभी के समन्वित प्रयासों से पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।

रेस्क्यू टीम

कोतवाली बद्रीनाथ – कां0 कैलाश, कां अनीश

SDRF – उ0नि0 मनोहर कन्याल, हे0कां0सतेन्द्र रावत,कां0 प्रमोद मठपाल, कां0 प्रदीप लसियाल, कां0 मुकेश कुमार, कां0 धीरज पंवार, कां0देवन्द्र लाल,कां0 धर्मेन्द्र प्रसाद,हो0गा0 हेमन्त सिंह, पैरामेडिक राहुल भंडारी

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!