पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

by | Aug 24, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश–

गोपेश्वर, 24 अगस्त 2826: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति एवं पात्र परिवारों के चयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत हुए सर्वेक्षण, पात्रता सूची तथा छूटे हुए पात्र परिवारों के सत्यापन की विस्तृत समीक्षा की गई।

परियोजना निदेशक आनंद सिंह ने बताया कि जनपद के सभी 9 विकासखंडों—पोखरी, जोशीमठ, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल एवं गैरसैंण—की कुल 609 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत परिवारों का सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण में कुल 14,618 परिवारों को शामिल किया गया था। इनमें से पीडब्ल्यूएल पात्रता सूची के आधार पर 11,492 परिवार पात्र पाए गए, जबकि 3,126 परिवार अपात्र पाए गए है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। उन्होंने पात्रता से संबंधित सभी प्रकरणों का नियमानुसार गंभीरता से सत्यापन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक को वन भूमि में निवासरत परिवारों की पात्रता एवं योजना के लाभ को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यकतानुसार शासन से मार्गदर्शन प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त ब्लॉक प्रमुखों से एक-एक कर उनके विकासखंड की स्थिति की जानकारी ली तथा पात्र परिवारों के चयन में आ रही समस्याओं और उनके सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार सर्वेक्षण अथवा सत्यापन प्रक्रिया से छूटने न पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम प्रधानों द्वारा पात्र परिवारों से संबंधित प्राप्त होने वाले पत्रों अथवा अन्य प्रकरणों को संबंधित खंड विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाए तथा खंड विकास अधिकारी ऐसे सभी प्रकरणों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्रता सूची को अद्यतन रखने तथा योजना का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, समस्त ब्लॉक प्रमुख, उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!