चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

by | Aug 26, 2026 | चमोली | 0 comments

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक–

गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026: जिला अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार गोपेश्वर में खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी खनिज ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया की वर्तमान प्रगति, इसके सफल क्रियान्वयन और स्थानीय स्तर पर इसके समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद चमोली के कर्णप्रयाग एवं पोखरी क्षेत्रों को चिन्हित कर शामिल किया गया है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राज्य इकाई देहरादून द्वारा जनपद चमोली के उक्त क्षेत्रों का अन्वेषण किया गया एवं इन क्षेत्रों में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जनपद में प्रस्तावित उक्त क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण हेतु राजस्व, वन विभाग, सिंचाई, भूतत्व एवं खनिकर्म, आपदा प्रबन्धन, एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त समिति गठित की गयी है। समिति को जल्द अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही समय से पूर्ण की जा सके।

इस दौरान बैठक में जिला खान अधिकारी अंकित चंद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी जुगल किशोर, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...

चमोली: पुलिस अधीक्षक चमोली ने मासिक अपराध गोष्ठी में की अपराधों की समीक्षा–

उत्त्कृष्ठ कार्य करने पर पुलिस अ​धिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित-- गोपेश्वर, 25 अगस्त 2026:...

चमोली: लंगसी गांव में हुआ माता इंद्रामति की डोली का भव्य स्वागत–

ढोल-दमाऊं की थाप पर झूमी माता की डोली, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना-- पीपलकोटी, 25 अगस्त...

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...
error: Content is protected !!