चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

by | Aug 26, 2026 | चमोली, समस्या | 0 comments

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू–

गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: चमोली जनपद में श्रम कार्ड बनाने और नवीनीकरण को लेकर श्रमिकों में मारामारी मची है। लोग सुबह से ही कार्ड बनाने पहुंच रहे हैं। कार्ड नवीनीकरण में आ रही दिक्कतें और ऑनलाइन दर्ज न होने पर मंगलवार को श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा कर दिया। उन्होंने श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्य जल्द करवाने की मांग रखी।

मुख्यमंत्री श्रमिक सामग्री योजना के किट वितरित होने की सूचना पर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने श्रम कार्ड का नवीनीकरण करवाने के लिए गोपेश्वर पहुंचे। कई श्रमिक ऐसे थे जिनके कार्ड का नवीनीकरण तो हो रखा है लेकिन ऑनलाइन दर्ज नहीं है। इसके चलते उनको योजना के तहत किट नहीं मिल पा रही थी। कर्णप्रयाग टैक्सी स्टैंड के पास श्रम विभाग के कार्यालय में लोगों की भीड़ जुटी रही।

किट लेने के लिए उमड़ी श्रमिकों की भीड़-

कुछ श्रमिक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने कहा कि वे कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं, उन्हें सर्वर नहीं चलने का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। जबकि कई लोगों के कार्ड का नवीनीकरण तो हो रखा था लेकिन वह ऑनलाइन दर्ज नहीं हो पाया था। लोगों ने कहा कि यह विभाग की लापरवाही है।

डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा होने पर एसडीएम चमोली आरके पांडे और श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय बुर्मान मौके पर पहुंचे। लोगों ने श्रम अधिकारी का घेराव करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की। एसडीएम ने श्रम अधिकारी को सभी नियमानुसार सभी लोगों के कार्ड का नवीनीकरण करने को कहा। इसके बाद लोग श्रम विभाग के पेट्रोल पंप के पास स्थित पुराने कार्यालय पहुंचे। वहां पर नवीनीकरण व ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं कर्णप्रयाग स्टैंड के पास स्थित नए कार्यालय में भी कार्ड नवीनीकरण करवाने वालों का तांता लगा रहा।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश पुरोहित, भतंग्याला के महेंद्र सिंह, घुड़साल के बीरेंद्र सिंह रावत, कल्पेश्वरी देवी, विमला देवी, सैकोट की पुष्पा देवी, रिंगी तपोवन की आशा देवी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। इधर, श्रमिक किट वितरण का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। श्रम विभाग की ओर से गैर पुल के पास एक होटल में श्रमिक किट वितरण सुबह नौ बजे शुरू किया गया। यहां दशोली ब्लॉक के श्रमिकों को बुलाया गया था, मगर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से श्रमिक यहां पहुंच गए, जिससे किट लेने के लिए लोगों में मारामारी रही। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय बुर्मान ने बताया कि मंगलवार को 450 किट वितरित किए गए। किट अब समाप्त हो गए हैं। दोबारा किट मिलने पर उन्हें ब्लॉक स्तर पर वितरित किया जाएगा।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!