चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

by | Aug 26, 2026 | चमोली, सड़क | 0 comments

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा–

गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: 15 अगस्त से बंद गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर 11 दिन बाद मंगलवार को वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। सड़क बंद होने के कारण आसपास के गांवों के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क खुलने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

देवर गांव निवासी पपेंद्र सिंह रावत, नैल-कुड़ाव की प्रधान ममता असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार, प्रधान बबीता देवी और सार्थक रावत ने कहा कि सड़क बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने ब्रह्मसैंण में सड़क पर बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था करने की मांग की, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सही ढंग से हो सके और दोबारा भूधंसाव की स्थिति न बने।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने कहा कि ब्रह्मसैंण में सड़क के आसपास स्थित दुकानों और मोहल्ले की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता तनुज कांबोज ने बताया कि सड़क को फिलहाल हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। सड़क के स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!