आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

by | Sep 11, 2026 | आस्था, चमोली | 0 comments

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ–

पीपलकोटी, 11 सितंबर 2026: मां नंदा की बड़ी जात यात्रा आस्था और भक्ति के रंग में रंगी हुई है। यात्रा के तहत मां नंदा की डोलियों का गांव-गांव में भक्तों की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है। दशोली क्षेत्र की मां नंदा की डोली पगना गांव से विदाई लेकर शुक्रवार को ल्वाणी पहुंची। यहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं के साथ डोली का जोरदार स्वागत किया।

पगना गांव में मां नंदा की डोली को धूमधाम और भावुक माहौल में विदाई दी गई। इसके बाद डोली कैलास की ओर अपनी यात्रा पर आगे बढ़ी और रात्रि विश्राम के लिए ल्वाणी पहुंची। शनिवार को रामणी गांव में बंड और दशोली क्षेत्र की डोलियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाली देव छतोलियों का मिलन होगा।

उधर, बंड क्षेत्र के किरुली गांव से विदा होकर मां नंदा की डोली निजमुला घाटी के गौणा गांव पहुंची। यहां भी भक्तों ने डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

मां नंदा को विदाई देने पहुंची ध्या​णियां–

बंड नंदा डोली की विदाई के अवसर पर पुजारी अशोक गौड़, भूमियाल के पुजारी नरेंद्र खाती, गेंदाणु भगवान के पुजारी जगत सिंह नेगी बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष जगत सिंह नेगी, सचिव रघुनाथ सिंह फर्स्वाण, संरक्षक शंभू प्रसाद सती, बंड मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल, राजेंद्र सिंह फर्स्वाण प्रदीप फर्स्वाण, संतोष फर्स्वाण, मुकेश फर्स्वाण, पंकज फर्स्वाण, लक्ष्मण सिंह चौहान सहित कई लोग शामिल थे।

रामणी गांव में शुक्रवार से तीन दिवसीय नंदा मेले का शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन मां नंदा के गीतों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!