बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

by | Sep 13, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव संपन्न–

गोपेश्वर। उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से विकासखंड दशोली में पांचवें सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जूनियर और सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

कार्यक्रम के संयोजक एवं मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह, विकासखंड समन्वयक गीता डिमरी, सह समन्वयक दीवान सिंह नेगी और जनपदीय समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत महोत्सव में मौजूद रहे।

जबकि, निर्णायक मंडल में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आत्मप्रकाश डिमरी, राजकिशोर सिंह रावत समेत करीब 60 शिक्षकों ने योगदान दिया। इनमें धनपति शाह, मनोज तिवारी, ओमप्रकाश पुरोहित, तजेंद्र मनराल, सुरेंद्र सिंह रावत, अनूप खंडूड़ी, तजवर सिंह सजवान, रचयिता पवार, रेखा पाल, विनीत वर्मा आदि शामिल रहे।

जूनियर वर्ग की हिंदी/स्थानीय कविता पाठ प्रतियोगिता में राइंकाटंगसा की कक्षा सात की पल्लवी प्रथम, राइंकानिजमुला के शौर्य चंद्र द्वितीय और राइंकाबैरागना की कक्षा सात की अंशिका तृतीय रहीं। अंग्रेजी कविता पाठ में पीएस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के अंश त्रिपाठी प्रथम, राइंकाटंगसा के अनिरुद्ध द्वितीय और राइंकानैगवाड़ की अंकिता तृतीय रही। विज्ञान मॉडल में राइंकागडोरा के समीर प्रथम, राइंकागौणा के पियूष कुमार द्वितीय और राइंकाबैरागना की कु.आईशा तृतीय रही। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राइंकागौणा की टीम के सागर, प्रशांत व रिया प्रथम रही, जबकि विज्ञान नाटक में राइंकानैगवाड़ की अंशिका, ईशा, आकृति, अलिशा, प्रिया, जानवी, यशश्री व चंद्रा प्रथम रहीं।

सीनियर वर्ग की हिंदी/स्थानीय कविता पाठ में पीएस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की रिद्धिमा राणा प्रथम, अटल उत्कृष्ट राइंका गोपेश्वर की निधि द्वितीय और राइंकानैगवाड़ की स्मृति तृतीय रही। अंग्रेजी कविता पाठ में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की सृष्टि प्रथम, राइंकानैगवाड़ की वैष्णवी द्वितीय और राइंकाटंगसा के तरुण तृतीय रहे। विज्ञान मॉडल में पीएस राइंकानंदप्रयाग की सिया प्रथम, पीएस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की अनन्या द्वितीय और अटल राइंकागडोरा के अभिनव तृतीय रहे। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के प्रज्ज्वल पुरोहित, आंजनेय बर्तवाल व वर्षिता नेगी प्रथम रहे। विज्ञान नाटक में राइंकानैगवाड़ की स्मृति, वैष्णवी, सानियां, दीक्षा, रिया, बबीता, निमिषा व सोनम प्रथम रहीं।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!