चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

by | Sep 15, 2026 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा–

पीपलकोटी। टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। पखवाड़ा 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कार्मिकों की रचनात्मकता और हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

परियोजना कार्यालय में महाप्रबंधक (बांध) आरपी मिश्रा और महाप्रबंधक (विद्युत यांत्रिक) आरएस राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर पखवाड़े का शुभारंभ किया। आरपी मिश्रा ने टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग का हिंदी दिवस पर जारी विशेष संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और भावनात्मक एकता को मजबूत करने वाली भाषा है। उन्होंने कार्मिकों से कार्यालयी कार्यों समेत अन्य कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।

सहायक प्रबंधक (जनसंपर्क) एवं राजभाषा अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पखवाड़े के तहत हिंदी से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर बीएस पुंडीर, अजय कुमार, शरद चंद्र भट्ट, कमल नौटियाल सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!