नंदप्रयाग। दीपावली पर्व चमोली जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को नगर पंचायत नंदप्रयाग की ओर से दीपावली त्योहार को लेकर अलकनंदा और नंदाकिनी नदी के पावन संगम पर गंगा आरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मां गंगा की पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्घि की कामना की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव के नेतृत्व में नगर की महिला कीर्तन मंडली व नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों ने शंख की ध्वनि के साथ गंगा आरती की। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्री यहां संगम पर स्नान के लिए पहुंचते हैं। गंगा आरती कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रघुवीर रॉय के साथ ही कई लोग मौजूद थे। अस्सी के दशक तक जब बदरीनाथ धाम तक सड़क मार्ग की सुविधा नहीं थी तो बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्री नंदप्रयाग में रात्रि प्रवास करते थे। दूसरे दिन नंदप्रयाग संगम पर पवित्र स्नान करने के बाद अपनी आगे की तीर्थयात्रा के लिए पैदल निकलते थे।
नंदप्रयाग संगम पर हुई भव्य गंगा आरती, नगरवासियों की सुख-समृद्घि की कामना की—
by laxmi Purohit | Nov 3, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
