बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

by | Sep 30, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments


पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू–

गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029: वनाला लघु जल विद्युत परियोजना (15 मेगावाट) के पावर हाउस के पीछे स्थित सर्ज शाफ्ट की ओर जाने वाली पाइपलाइन में मंगलवार को अचानक पानी के रिसाव की घटना सामने आई। परियोजना प्रबंधन मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव से प्राप्त सूचना के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को प्रातः लगभग 11:10 बजे पाइपलाइन में पानी का रिसाव प्रारंभ हुआ। घटना के समय पावर हाउस चालू अवस्था में था।

परियोजना प्रबंधन द्वारा तत्काल वियर (Weir) के कर्मचारियों को सूचना दी गई तथा पानी के गेट को बंद कराया गया। पानी के साथ बहकर आया मलबा पावर हाउस के ऊपर स्थित कांडई संपर्क मार्ग तक पहुंच गया, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्बंधित विभागों द्वारा जेसीबी मशीन सहित आवश्यक मशीनरी मौके पर भेजी गई। संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयासों से सड़क मार्ग से मलबा तत्काल हटाया गया और आवागमन सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना प्रबंधन द्वारा भी आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!