देवेश नौटियाल ने क‌हा-दमन की राजनीति कर रही सरकार, जबरदस्ती थोपा जा रहा देवस्थानम बोर्ड-

by | Jul 18, 2021 | चमोली, देवस्थानम बोर्ड | 0 comments

अगस्त्यमुनि। गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े देवेश नौटियाल ने कहा कि सरकार उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों का अंत तक साथ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। सरकार दमन की राजनीति कर रही है। ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। केदारनाथ से लेकर बदरीनाथ और गंगोत्री से लेकर यमुनोत्री धाम तक तीर्थ पुरोहित और हक-हकूकधारी देवस्थानम बोर्ड के विरोध में हैं। पूजा-पाठ छोड़कर तीर्थ पुरोहितों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार को उनकी मांग मान लेनी चाहिए। देवस्थानम बोर्ड को भंग कर प्राचीन मठ मंदिरों में पूर्व की भांति संचालन किया जाना चाहिए। कहा कि तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा। कहा कि बीते दिनों तीर्थ पुरोहितों के गुप्तकाशी और ऊखीमठ में हुए आंदोलन में वे भी शामिल हुए थे, आगे भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। 

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!