उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा- राज्य सरकार करे मामले की जांच–देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि छोटी दीवाली के त्यौहार के दिन मुख्यमंत्री के केदारनाथ दौरे के दौरान केदारनाथ विधायक मनोज रावत को पुलिस उच्च अधिकारियों का फोन गया और उन्होंने विधायक मनोज रावत से कहा कि वे तुरंत मुख्यमंत्री और तीर्थ पुरोहितों की बैठक के लिए केदारनाथ चले आइए, हम आपको लेने के लिए विशेष विमान भेज रहे हैं, परंतु विशेष विमान तो छोड़िए, विधायक की करोड़ों हेलीपैड पर खड़े रहने के बावजूद उन्हें साधारण हेली भी नहीं मिला, जिससे केदारनाथ विधायक वहाँ न पहुंच पाए। इसका भरसक प्रयास किया गया, लगातार अधिकारियों को फोन करने के बावजूद किसी ने रिस्पांस नहीं किया। प्रशासन के द्वारा हर बार यही किया जाता है, जब जब प्रधानमंत्री मोदी का दौरा होता है तो केदारनाथ विधायक का अपमान करने की साजिश रची जाती है। इस तरह का रवैया सरकार की तानाशाही की ओर इंगित करता है विपक्ष के विधायकों का अपमान करना तो जैसे इस डबल इंजन और प्रचंड बहुमत की सरकार की आदत सी हो गई हैउत्तराखंड कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा करते हुए राज्य सरकार से इस घटना की जांच की अपेक्षा की है द सोनी ने कहा की एक तो प्रशासन की तरफ से सादर आमंत्रण विधायक केदारनाथ को भेजा जाता है वहीं दूसरी ओर इस तरह से घंटों इंतजार करवा कर और फोन का जवाब ना दे कर लानत मलामत की जाती है जोकि अत्यंत निंदनीय है। दसोनी ने कहा यदि मुख्यमंत्री जी स्वयं संवेदनशील है तो इस मामले की तह तक जाकर जो भी इस तरह के षड्यंत्र में सम्मिलित अधिकारी है उसे दंडित करें।
केदारनाथ विधायक को अपमान करने की कौन रचता है साजिश, कांग्रेस में गुस्सा —
by laxmi Purohit | Nov 4, 2021 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments
Latest News
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
