दो भालुओं के बीच फंसा युवक, चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो जंगल की ओर भाग गए भालू— 

by | Nov 8, 2021 | दुर्घटना, वन्यजीव, श्रीनगर | 0 comments

दो भालुओं के बीच फंसा युवक, चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो जंगल की ओर भाग गए भालू— 

श्रीनगर। कीर्तिनगर रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठार डागर में अपने गांव जो रहे किशोर को दो भालूओं ने बुरी तरह से घायल कर दिया। शोर मचाने पर भालू उसे छोड़कर भाग गए। किशोर को उपचार हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान कोठार बलदेव नेगी ने बताया कि रिंगोल गांव निवासी मणीराम भट्ट का १८ वर्षीय पुत्र नीरज सोमवार दोपहर में अपने मूल गांव रिंगोल गांव से कुलसैंण जा रहा था। (मणीराम का परिवार कुलसैंण मेें रहता है।) रिंगोल गांव और कुलसैंण के बीच रास्ते में दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने उसके सिर, हाथ और पांव पर नाखून गढ़ा दिए। भालुओं का हमला होते ही नीरज मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी चीखपुकार सुनकर हल्ला मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। जिस पर भालु उसे छोड़कर भाग गए। ग्रामीण लहुलुहान नीरज को उपचार हेतु़ मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ले गए। कॉलेज के इमरजेंसी इंचार्ज प्रो. रविंद्र बिष्ट ने बताया कि किशोर के सिर और चेहरे पर भालू के नाखूनों के गहरे निशान पड़ गए हैं। युवक का उपचार किया जा रहा है। 

Latest News

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...
error: Content is protected !!