33 केवी की विद्युत लाइन के दो तार टूटे और अंधेरे में बदरीशपुरी– 

by | Nov 8, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

33 केवी की विद्युत लाइन के दो तार टूटे और अंधेरे में बदरीशपुरी– 

जोशीमठ। चारधामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम सोमवार को दोपहर बाद से अंधेरे में है। दरअसल, दोपहर बाद 33 केवी की विद्युत लाइन के दो तार मारवाड़ी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त होने से गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, हनुमान चट्टी और बदरीनाथ धाम में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। विद्युत लाइन के तार बिना बरसात और तूफान के कैसे टूटे, यह ऊर्जा निगम के अधिकारियों को तक पता नहीं है। जोशीमठ में ऊर्जा निगम के एसडीओ श्री जैन का कहना है कि जिस वक्त तार टूटे उस वक्त हमारे लाइनमेन और जेई साब औली गए थे, हमें भी शाम को तार टूटने का पता चला। अब मंगलवार सुबह ही लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। मारवाड़ी में अलकनंदा नदी के दोनों ओर से 33 केवी की विद्युता लाइन के तार सप्लाई होते हैं। यह बहुत पुरानी लाइन है, जिस कारण यहां बार-बार ‌लाइन क्षतिग्रस्त होती रहती है। सोमवार को भी अचानक तार टूटने से शाम को बदरीनाथ धाम में बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मानें तो मंगलवार को दोपहर तक ही बदरीनाथ ‌धाम में बिजली की सुचारू सप्लाई हो पाएगी। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!