गोपेश्वर। चमोली जनपद में भाजपा इन दिनों शक्ति केंद्रों की मजबूती पर रणनीति तैयार करने में लगी हुई है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट जगह-जगह शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता है, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। भाजपा कार्यकारिणी मंडल ने जगह-जगह बैठक कर शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई। शक्ति केंद्र खैनुरी और ल्वांह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रत्येक घर तक शक्ति केंद्र के बूथ कार्यकर्ताओं को राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देनी है। सरकार ने सड़क, शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे जन-जन तक पहुंचाने हैं। जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने राइंका छिनका गमशाली में पौधरोपण भी किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होगा, तो शक्ति केंद्र भी और मजबूत हो जाएगा। भाजपा की रणनीति और जनहित के लिए चलाए जा रहे विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने के लिए बूथ स्तर का सहयोग लिया जाएगा। पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, पूर्व अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, अवधेष रावत, अशोक गुसांई और दिनेश खनेड़ा ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
जहां बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होगा, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित है- विधायक महेंद्र भट्ट–
by laxmi Purohit | Jul 18, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...
उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...
शिक्षा निदेशालय में उच्च अधिकारियों से मिला गांव का प्रतिनिधि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...
पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...
लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बाधित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...

