तृतीय केदार तुंगनाथ क्षेत्र में महकेगी रूद्राक्ष की खुशबू, रूद्राक्ष वाटिका होगी तैयार–

by | Jul 18, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

 गोपेश्वर। मध्यकड़ाकोट के चोपता क्षेत्र में प्रर्यावरणविद धनसिंह घरिया की देखरेख चोपता चौंरी रूद्राक्ष वाटिका की स्थापना के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को चोपता क्षेत्र में विभिन्न फल, चारा और पुष्प प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत चोपता मंदिर में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और वन पंचायत के तत्वाधान में ग्रामीणों द्वारा पौधारोपण के साथ ही इनकी देखरेख को लेकर योजना तैयार करने को लेकर किया गया। 

इस अवसर पर धनसिंह गरिया ने बताया कि इस क्षेत्र में रूद्राक्ष वन को तैयार करने की काफी समय से विचार किया जा रहा था जिसे शुरूआती दौर में 21 रूद्राक्ष के पौधों के रोपण से किया गया है। इन पौधों के विकास और यहां की जलवायु में यदि ये हो पाते हैं तो आने वाले समय में इसको विस्तार दिया जायेगा। रूद्राक्ष के अलावा अमरूद, हेड़ा, बहेड़ा, आवला, बांस, ग्वेराल, जकरेण्डा, बोटल, आदि प्रजाति के करीब 200 वृक्षों का रोपण किया गया। 

इस दौरान कड़ाकोट विकास समिति के सचिव सुरजीत नेगी ने बताया कि  इस तरह की पहल से क्षेत्र में इस तरह के प्रयासों से जहां सामुदायिक वन तैयार किये जा सकेंगे वहीं इस क्षेत्र में फल, पुष्प व चारा प्रजाति के पौधारोपण से आने वाले समय में इस क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन को बेहतर करने का काम किया जायेगा। समिति की कोशिश रहेगी कि समय समय पर इस तरह के आयोजन किये जाये ताकि सामुदायिक सहभागिता के तहत चीजों को बेहतर किया जा सके। 

इस अवसर पर अज़ीम प्रेमजी फाण्डेशन के जगमोहन चोपता ने बताया कि सामुदायकि सहभागिता के तरह पौधारोपण का यह प्रर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की शुरूआत है। विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधों को लगाने का यह काम आज पूरा हुआ है लेकिन इन पौधों की देखभाल और इनको वृक्ष बनने की यात्रा तक पालने पोसने की बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है।  

ग्राम प्रधान पृथ्वी सिंह नेगी ने बताया कि इस प्रयास में वन पंचायत, महिला मंगल दल, युवक मंगल दल व कड़ाकोट विकास समिति के साझा प्रयासों से इसको किया गया है। इस तरह के प्रयास से क्षेत्र में सौहार्द और बेहतरी होगी। सामुदायिक भागीदारी के तहत दुर्गा वन वाटिका, छाम क्षेत्र व मल्लबेड़ी क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के वृक्षों की पौधों का रोपण किया गया। 

कार्यक्रम में समाजसेवी गंभीर सिंह फरस्वाण ने कहा कि हर साल रूद्राक्ष वाटिका में रूद्राक्ष और चंदन के वृक्षों का रोपण किया जायेगा जिससे यह क्षेत्र रूद्राक्ष और चंदन के लिये प्रसिद्ध हो पाये। इसके लिये चयनित जगह को लगातार देखरेख की जायेगी। 

इस अवसर पर धनसिंह गरिया, जगमोहन चोपता, सुरजीत नेगी, पृथ्वी नेगी, गंभीर सिंह फरस्वाण, सरोप सिंह सिनवाल, अवतार सिंह सिनवाल, रौतेला, सोबन सिंह रावत, भाष्करानंद सती, बीरबल सिंह रावत, यदुवीर सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, गब्बर सिंह, सोबन सिंह, मोहन सिंह नेगी, प्रभात रावत, आशा देवी, प्रेमा देवी, अनीता देवी, देवेश्वरी देवी, चंदा देवी, कुंवारी देवी, सुला देवी, राखी देवी आदि सहित 120 ग्रामीणों ने पौधारोपण किया।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!