गोपेश्वर में बाल दिवस पर जमकर थिरके बच्चे, बाल भवन ने आयोजित की कई प्रतियोगिताएं, ये छात्र रहे अव्वल–

by | Nov 14, 2021 | चमोली, मनोरंजन, रचनात्मक | 0 comments

 गोपेश्वर। बाल दिवस चमोली जनपद में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बाल भवन गोपेश्वर में बाल दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस, भाषण, गीत, नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्त‌ुतियां दी। बाल भवन के निदेशक विनोद रावत ने बच्चों के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ ही अन्य रचनात्मक कार्यों में भी रूचि बढ़ाने का आह्वान किया। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बचपन की स्कूल की यादों से जुड़े नाटक की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान हुए फैंसी ड्रेस में आस्था नेगी ने प्रथम कार्तिक द्वितीय और नयन रावत तृतीय रही। कविता पाठ में अंशुल प्रथम, प्रज्वल द्वितीय व साक्षी तृतीय रही। नृत्य में रोहन प्रथम, सिद्घी सती द्वितीय व चांदनी तृतीय रही। भाषण में अरशीया प्रथम, आस्था द्वितीय और कृतिका तृतीय रही। बाल भवन द्वारा खानाबदोष लोगों के बच्चों को अक्षर ग्यान की किताबें वितरित कर उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। इधर, जोशीमठ में जनदेश स्वैच्छिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर उर्गम में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान चाइल्ड लाइन दोस्ती सप्ताह की शुरुआत की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह खत्री, हेमा सजवाण आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!