चमोली। थराली-कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अल्टो कार बैनोली बैंड से 200 मीटर आगे 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार चालक 25 वर्षीय विजय सिंह नेगी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी सिमलखेत चौखुटिया अल्मोड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे 108 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुँचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उसके सिर और पैर में चोट है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली की डॉक्टर शिल्पा ने बताया कि उसे काफी चोटें है। थानाध्यक्ष ध्वजवीर पंवार ने बताया कि रहगीरों और स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक कार रिंगलघेर के पास चट्टान से गिर गई है। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

