श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर कमलेश्वर मंदिर में निसंतान दंपतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। पिछले साल संतान कामना के लिए 108 दंपतियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जबकि इस वर्ष कमलेश्वर मंदिर में १४७ निसंतान दंपति खड़ा दीया अनुष्ठान में शामिल हुए। बुधवार शाम 5 बजे कमलेश्वर मंंदिर के मंहत आशुतोष पुरी ने दीपक जलाकर खड़ दिया अनुष्ठान का शुभारंभ किया। महिलाओं के कमर में जुड़वा नीबू, श्रीफल, पंचमेवा और चावल की पोटली बांधी गई। इसके बाद महंत ने सभी दंपतियों के हाथ में दीपक रखते हुए पूजा अर्चना की। मान्यता है कि खड़ा दीया अनुष्ठान करने से निसंतान दंपतियों को संतान प्राप्ति होती है। प्राचीन कमलेश्वर मंदिर की महत्ता को देखते हुए इस बार उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश, गुजरात व कई अन्य राज्यों से निसंतान दंपति श्रीनगर पहुंचे हैं।
रातभर हाथ में जलता दीपक लेकर भगवान शिव की पूजा करेंगे निसंतान दंपति, खड़ा दिया अनुष्ठान में शामिल हुए १४७ निसंतान दंपति, कमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुआ अनुष्ठान–
by laxmi Purohit | Nov 17, 2021 | आस्था, श्रीनगर | 0 comments

Latest News
हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...
जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...
कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...
पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...
जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...
समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...
अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...
बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
