पौड़ी। बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर बाजार से पहले श्रीयंत्र टापू के पास एक कार अलकनंदा में समा गई। घटना बृहस्पतिवार को सुबह की है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कार में सवार एक व्यक्ति को तत्काल नदी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति आकाश राठी ने पुलिस को बताया कि मेरे साथ चचेरा भाई संदीप राठी कार में सवार थे, जो रिश्ते में चचेरे भाई हैं। वे हरिद्वार नारसन कला के रहने वाले हैं और बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। संदीप कार से बाहर नहीं आ पाया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने राफ्टिंग की मदद से नदी से कार बाहर निकाली, जहां से संदीप का शव बरामद हुआ।
बदरीनाथ हाईवे पर कार नदी में समाई, बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे दोनों चचेरे भाई–
by laxmi Purohit | Nov 18, 2021 | दुर्घटना, श्रीनगर | 0 comments

Latest News
मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...
पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...
14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...
गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...
प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...
बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...
एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...
केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...
