अनोखे अंदाज में मनाया गया पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी का जन्मदिवस, आयोजित हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम–

by | Nov 19, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

पोखरी में उनके आवास पर भारी संख्या में जुटे समर्थक और स्थानीय लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन–पोखरी। पूर्व कृषि मंत्री व कांग्रेस नेता राजेंद्र भंडारी का शुक्रवार को जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन को मनाने क्षेत्रीय लोग, समर्थक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जुटे। उनके पोखरी नगर स्थित राजेंद्र नगर स्थित आवास पर जन्मदिवस की बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। पूर्व मंत्री के जन्मोत्सव पर गायककार किशन महिपाल और हेमा नेगी करासी के गीतों पर लोग खूब थिरके। बधाणी संस्था की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी दर्शक दीर्घा का खूब मन मोहा। किशन महिपाल ने जख दयबतों का ठों छन भैजी गीत की प्रस्तुति के बाद कई गानों की प्रस्तुतियां दी। पूर्व मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने अपने जन्मदिन पर पहुंचे समर्थकों ,कार्यकर्ताओं और चहेतों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि वह पूर्व की भांति हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिये तत्पर रहेंगे। कहा कि चमोली जनपद को आदर्श जनपद बनाना उनकी प्राथमिकता में शुमार है। पेयजल, संचार, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता त्रस्त होकर रह गयी है ,महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। गरीब का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी चरम पर है, पढ़ा लिखा नौजवान सड़कों पर घूम रहा है, सरकार द्वारा केवल जनता को गुमराह किया जा रहा है। विकास और रोजगार सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। 2022 का विधान सभा चुनाव कांग्रेस का होगा, जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पीसीसी सदस्य रविन्द्र नेगी,पूर्व राज्मंत्री ठाकुर सिंह राणा, मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख पोखरी प्रीति भंडारी, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला, भागीरथी रावत, सतेंद्र कंडारी सभासद, प्रदेश सचिव कांग्रेस सतेन्द्र नेगी, जगदीश भट्ट नगर अध्यक्ष, संतोष चौधरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, कुंवर सिंह चौधरी, बलराम नेगी कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष, देवेंद्र बर्तवाल विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, संतू नेगी, नवीन राणा, बीरेंद्र भण्डारी, फतेराम सती के साथ ही कई समर्थक मौजूद थे। इस दौरान बदरीनाथ विधानसभा के दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग पोखरी पहुंचे हुए थे। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!