भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश लखेड़ा का फूल मालाओं से किया स्वागत—-

by | Nov 20, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पीपलकोटी। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर लौट रहे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया टीम के वरिष्ठ सदस्य सतीश लखेड़ा का पीपलकोटी में भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे सतीश लखेड़ा का पीपलकोटी में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल और दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल ने उन्हें आपदा प्रभावित हाट गांव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री कंपनी टीएचडीसी ने बिना ग्रामीणों की सहमति के उनके घरों को नेस्तनाबूत कर दिया है। पुनर्वासित जगह पर कोई सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई है। कई प्रभावितों को अभी तक मुआवजे का भुगतान भी नहीं किया गया है। सतीश लखेड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को राज्य सरकार के सम्मुख रखने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!