घास लेने गई महिला पर भालू ने किया जानलेवा हमला, महिला की हुई दर्दनाक मौत–

by | Nov 22, 2021 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments


चमोली जनपद के घाट क्षेत्र का है मामला–चमोली। घाट ब्लॉक में भालू की दहशत बनी हुई है। ग्रामीण शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं। महिलाएं घास लेने के लिए खेतों में जाने से भी डर रही हैं। घाट ब्लॉक के मोख मल्ला गांव की एक महिला को भालू ने अपना निवाला बना दिया। घटना शनिवार को सुबह 10 बजे की है। मोख मल्ला गांव की आशा देवी सुबह अपने खेतों में घास के लिए गई थी, वहां घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। कुछ ही देर में महिला ने अपने प्राण त्याग दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोख कुंडी सोवन सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र में भालू की दहशत से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।  

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!