कांचुला-गैन सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव का करेंगे ग्रामीण बहिष्कार–

by | Nov 26, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

 ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं–गोपेश्वर। कर्णप्रयाग विकास खंड के मैखुरा मोटर मार्ग से काचुला-गैन मोटर मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृति के पांच साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वर्ष 2018 में सड़क को शासन से स्वीकृति मिली थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। ग्रामीणों ने अपना चेतावनी संदेश जिला‌धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता डीएस पुंडीर, अवतार सिंह, राजेंद्र सिंह पुंडीर और अब्बल सिंह ने कहा कि मैखुरा मोटर मार्ग से कांचुला-गैन मोटर मार्ग के निर्माण को वर्ष 2018 में सैद्घांतिक स्वीकृति मिली। वर्ष 2019 में कर्णप्रयाग विधायक ने सड़क निर्माण का विधिवत उद्घाटन भी किया था। लेकिन शुरूआत के दो किलोमीटर सड़क निर्माण के बाद कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे ग्रामीणों को आज भी अपने गांवों तक पहुंचने के लिए मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सड़क का‌ निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीण सड़क न होने से हर रोज छह किलोमीटर की दूरी पैदल नापने को मजबूर हैं। बुजुर्गों और प्रसव वाली महिलाओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा कि यदि सड़क निर्माण होता है तो क्षेत्र के कांचुला, गनोली, बैरोढ़, मोली समेत क्षेत्र के अन्य गांवों को यातायात का फायदा मिल सकेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीण मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। यानि रोड नहीं तो वोट नहीं। 

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!