रुद्रप्रयाग के नारी गांव में चक्रव्यूह मंचन, कौरवों ने अभिमन्यु को छल से मारा, पांडव नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए भक्तगण–

by | Nov 28, 2021 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 रुद्रप्रयाग। रूद्रप्रयाग जनपद के गांवों में ग्रामीणा आज भी सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते आ रहे हैं। यहां गांव-गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव परिवार अद्भुत नृत्य करते हैं। तल्लानागपुर के नारी गांव में पांडव नृत्य में चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र सहित जिले के दूरस्थ गांवों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, जिन्होंने पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उधर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत सन, बिजराकोट, गडमिल और जखोली विकासखंड के दरमोला गांव में भी पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है।शनिवार सुबह नारी गांव में पंचायत चौक में विधि-विधान के साथ पुजारियों ने पांडवों का पूजन कर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ चक्रव्यूह लीला का मंचन किया गया। जिसमें, महाभारत युद्ध में गुरू द्रोणाचार्य द्वारा पांडवों को हराने के लिए चक्रव्यूह तैयार किया जाता है। वे सभी सात द्वारों पर कौरव सेना के वीर योद्धा खड़ा करते हैं। पांडवों की तरफ से सिर्फ अर्जुन ही चक्रव्यूह वेदन की कला जानते हैं। लेकिन वे युद्ध क्षेत्र में अन्यत्र रहते हैं, जिस पर युधिष्ठर परेशान हो जाते हैं। तभी, वीर अभिमन्यु वहां आते हैं और पांडवों की तरफ से युद्ध में जाने की अनुमति मांगते हैं। अभिमन्यु, वीरता से युद्ध करते हुए सभी सात द्वारों पर खड़े महारथियों को पराजित कर देते हैं। लेकिन वे चक्रव्यह से बाहर आने की कला नहीं जानते, इसी दौरान कौरव योद्धा उनका छल से वध कर देते हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप रावत, अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा, जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गंभीर बिष्ट, पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पैलड़ा, ग्राम प्रधान दयाल सजवाण, लक्ष्मण रावत, शैलेंद्र कोटवाल, बृजमोहन सजवाण आदि मौजूद थे। उधर, जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव में पंडवाणी गायन के साथ पांडव ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर रहे हैं। आयोजन समिति के सुरेंद्र कप्रवाण ने बताया कि प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। पांडव नृत्य आयोजन को देखने के लिए दूर-दराज के गांवों के भक्तगणों के साथ ही ध्याणियां भी अपने मायके पहुंची हुई हैं। 

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!