जिलाधिकारी ने जनता दरवार में सुनीं फरियादियों की समस्याएं–

by | Nov 29, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए जनता दरवार में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनता दरवार में दस शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। कहा कि निस्तारण के बाद उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी।

जनता दरवार में हापला घाटी के अभिभावक संघ एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने राइका गोदली में प्रवक्ता के तीन और एलटी के दो शिक्षकों के पद रिक्त होने से छात्रों के पठन-पाठन की समस्या और स्कूल में एनसीसी का संचालन शुरू कराने की मांग रखी। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने और एनसीसी के संचालन हेतु निदेशालय को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। गुडम गांव से गोदली स्कूल का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को मार्ग सुधारीकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एलोपैथिक स्वास्थ्य केन्द्र रौता में नियुक्त चिकित्सक का अपने मूल तैनाती स्थल रौता में सेवाएं न देने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पोखरी तहसील के ग्राम मयाणी के समस्त ग्रामवासियों की गांव में अवैध खनन की शिकायत और गांव क्षेत्र का सीमांकन कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने एसडीएम पोखरी को स्वयं मामले की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा। राइका गोपेश्वर के समीप भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम चमोली को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। वही गोपेश्वर नगर में पेट्रोल पम्प को शिफ्ट किए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबध में बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्राम ब्यारा निवासी सुनीता देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत पर मौके पर ही जांच कराई गई। जिसे पता चला कि विगत सर्वे में ही उनका नाम सूची में नही था। इस पर जिलाधिकारी अगली सर्वे में उनका नाम शामिल करने को कहा। ग्राम निलाडी निवासी जयवीर सिंह द्वारा गांव में आंगनबाडी भवन निर्माण हेतु सामग्री ढुलान भाडा न मिलने की शिकायत पर डीडीओ को आवश्यक करते हुए तत्काल शिकायत का निस्तारण करने को कहा गया। वही पठियालधार निवासी पदमा देवी ने अपने आवसीय भवन के समीप क्षतिग्रस्त पुश्ता निर्माण न होने की शिकायत की। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने बताया नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुश्ता निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही पोस्ता निर्माण कर लिया जाएगा।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!