गोपेश्वर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे ऑलवेदर रोड परियोजन कार्य में भारी अनियमितता की शिकायतें आने लगी हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने परियोजना कार्य की जांच की मांग उठाई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दल के जिला संगठन मंत्री दिगंबर सिंह फरस्वाण ने कहा कि चमोली मुख्य बाजार के साथ ही इर्द-गिर्द निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। मोटर मार्ग निर्माण में मानक के अनुसार ब्लेक टॉप दस मीटर तक होना चाहिए, लेकिन धरातल पर यह नहीं हो रहा है। हाईवे के दोनों ओर डेढ़ मीटर की नालियां बनी हैं। यह निम्न गुणवत्ता की हैं और सड़क से लगी नालियों का ढलान 18 इंच का होना चाहिए जो नहीं हुआ है, जिससे नालियां निम्न क्वालिटी की बनाई गई हैं। पूर्व में चमोली बाजार में एक कॉजवे निर्माण हुआ था। जिससे बरसाती जल सीधे निकला जाता था किंतु अभी वर्तमान में वह कॉजवे कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने की नियत से वहां पर नहीं बनाया गया बल्कि वहां से 15-20 मीटर आगे बनाया जा रहा है। जिसका कारण बरसाती जल पूर्व के कॉजवे की जगह पर कॉज न मिलने से इकट्ठा होकर न सिर्फ सड़क का नुकसान करेगा, बल्कि काफी धन धन की हानि करेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार उत्तराखंड की जनता के हक हिस्से की धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। और टैक्स के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य पर उठाए सवाल, जांच की मांग उठाई–
by laxmi Purohit | Nov 29, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

Latest News
84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...
बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...
चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...
विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
