भालू के साथ ही गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग के अधिकारी बैठे मौन–कोटद्वार। अपने पोते से मिलने कोटद्वार जा रही एक बुर्जुग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। बुधवार को भैडगांव से एक बुजुर्ग महिला अपने पोते को मिलने के लिए गांव से कोटद्वार के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने ढूढखोज शुरू की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जब उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन कर्मियों की टीम के साथ वन क्षेत्र में महिला की काफी ढूंढखोज की गई तो गांव की सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुर्जुग महिला का अदखाया शव मिला। महिला की शिनाख्त जयंती देवी ग्राम भैडगांव उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जुआ गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर चप्पल और रुमाल मिला तो कुछ दूर पर बैग मिला। इन स्थानों पर खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। इसी के आधार पर खोजबीन की गई तो काफी दूर झाड़ी के अंदर महिला का अदखाया शव मिला। वहीं, गढ़वाल क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं, शाम होते ही भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। इन दिनों भालू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भालू टिनशेड को तोड़ने की कोशिश कर रहा है और कुत्ते जोरजोर से भौंककर उसे भगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रूद्रप्रयाग जनपद के गुप्तकाशी क्षेत्र का है। यहां लोगों में भालू की दहशत बनी हुई है।
गुलदार ने बुर्जुग महिला को मार डाला, अपने पोते को मिलने जा रही थी महिला–
by laxmi Purohit | Dec 2, 2021 | कोटद्वार, दुर्घटना | 0 comments

Latest News
28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अधिकारियों को किया संबोधित-- देहरादून, 19...
सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...
नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...
आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपलब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अभियान...
पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...
अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
