गोपेश्वर में इन दिव्यांगों को किया गया सम्मानित, दिव्यांगों को समानता की नजर से देखने की उम्मीद–

by | Dec 3, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

  

गोपेश्वर। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र चमोली द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस वर्ष दिव्यांग दिवस की विश्व थीम पूर्ण सहभागिता और समानता पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कार्यालय परिसर में दिव्यांग जनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय गोपेश्वर डा. गुमान सिंह राणा व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा. उमा रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा. गुमान सिंह राणा ने दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय समस्याओं के निराकरण करने समाज में दिव्यांगजनों को समानता की नजर से देखने की अपील की गयी, साथ ही स्वाथ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजनों की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाते हुए समस्त दिव्यांगजनों को दिव्यांग दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी चमोली डा. उमा रावत ने दिव्यांगजनों को स्वयं में विश्वास रखते हुए विकलांगता को अपनी कमजोरी न बनने देने की बात कही साथ ही उन्होंने दिव्यांगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए लाभ प्राप्त करने की अपील की। जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के नोडल अधिकारी व शार्प विकलांग समिति थराली के अध्यक्ष बृज मोहन सिंह नेगी ने पुनर्वास केन्द्र व समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के हितार्थ संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुए दिव्यांगजनों की UDID कार्ड बनाने, दिव्यांग पेंसन आदि समस्याओं का निराकरण दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के माध्यम से करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली में 68 प्रतिशत दिव्यांगों के UDID कार्ड बनाये जा चुके हैं। कार्ड बनाने में जनपद का पूरे प्रदेश में नैनीताल के बाद द्वितीय स्थान है। परियोजना अधिकारी नमामी गंगे देवेन्द्र दानू ने दिव्यांगों के सहायता करने पर दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कार्यों की सराहना करते हुए दिव्यागों की हर सम्भव सहायता प्रत्येक नागरिक से करने की अपील की। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन व समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे बहुउद्देशीय शिविर की जानकारी देते हुए लाभ लेने की बात कही। कार्यक्रम में स्वरोजगार कर रहे दिव्यांग सुलोचना देवी को व्हील चैयर व धीर सिंह झिंक्वाण को वैशाखी वितरित व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। जिले के 30 अन्य दिव्यांगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। 

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!