दो घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर अस्पताल में किया भर्ती–रुद्रप्रयाग। नगरासू-डांडाखाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सवारी घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। शुक्रवार को दोपहर में लगभग पौने दो बजे घोलतीर से डांडाखाल की ओर जा रही एक टाटा सूमो नगरासू से करीब पांच किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक गजेंद्र लाल पुत्र स्वर्गीय बलवीर लाल, उम्र 30 वर्ष निवासी गगोठ की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार विनोद लाल और महावीर लाल गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर से चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति स्थिर है।
खाई में गिरी टाटा सूमो, चालक की दर्दनाक मौत–
by laxmi Purohit | Dec 3, 2021 | दुर्घटना, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...
डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...
वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...
बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...
एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...
आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...
16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
