रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के एक गांव में रुपयों के लालच में अपनी नाबालिक की शादी एक व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त से कराने जा रहा था। शादी का दिन भी 12 दिसंबर को तय हो गया था। लेकिन सूचना मिलने पर वन स्टॉप सेंटर और समूण संस्था ने नाबालिग की शादी रुकवा दी। समूण संस्था के संस्थापक कमल जोशी और वन स्टॉप सेंटर की संयोजिका रंजना गैरोला भट्ट ने बताया कि उन्हें जखोली ब्लॉक क्षेत्र में एक नाबालिक की शादी करवाने की सूचना मिली। बताया गया कि पैसों के लालच में बाप द्वारा बेटी की शादी भी मानसिक विक्षिप्त से कराई जा रही है। बेटी के शैक्षिक दस्तावेजों व अन्य पारिवारिक कागजादों में उसके नाबालिग होने की पुष्टि होने के बाद नाबालिग ने उन्हें बताया कि वह विवाह के लिए तैयार नहीं है। बेटी ने कहा कि जिस लड़के से उसकी शादी होनी तय हुई है, वह मानसिक विक्षिप्त है। नाबालिग ने उन्हें बताया कि उसे लोकलाज का भय दिखाकर शादी के लिए तैयार किया गया। शादी के कार्ड भी नाते रिश्तेदारों में वितरित कर दिए गए। गांव में पहुंची वन स्टॉप सेंटर व सामाजिक संस्था की टीम ने लड़के के पिता और लकड़ी के माता-पिता से ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बातचीत की। जिसके बाद सगाई का सामान लड़के पक्ष को वापस किया गया और शादी को रद्द कर दिया गया।
रुद्रप्रयाग- रुपयों के लालच में मानसिक विक्षिप्त से करा रहा था बाप नाबालिग की शादी, सामाजिक संस्था ने शादी रुकवाई–
by laxmi Purohit | Dec 5, 2021 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
