रुद्रप्रयाग- रुपयों के लालच में मानसिक विक्षिप्त से करा रहा था बाप नाबालिग की शादी, सामाजिक संस्था ने शादी रुकवाई–

by | Dec 5, 2021 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

 रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के एक गांव में रुपयों के लालच में अपनी नाबालिक की शादी एक व्यक्ति मानसिक विक्षिप्त से कराने जा रहा था। शादी का दिन भी 12 दिसंबर को तय हो गया था। लेकिन सूचना मिलने पर वन स्टॉप सेंटर और समूण संस्था ने नाबालिग की शादी रुकवा दी। समूण संस्था के संस्थापक कमल जोशी और वन स्टॉप सेंटर की संयोजिका रंजना गैरोला भट्ट ने बताया कि उन्हें जखोली ब्लॉक क्षेत्र में एक नाबालिक की शादी करवाने की सूचना मिली। बताया गया कि पैसों के लालच में बाप द्वारा बेटी की शादी भी मानसिक विक्षिप्त से कराई जा रही है। बेटी के शैक्षिक दस्तावेजों व अन्य पारिवारिक कागजादों में उसके नाबालिग होने की पुष्टि होने के बाद नाबालिग ने उन्हें बताया कि वह विवाह के लिए तैयार नहीं है। बेटी ने कहा कि जिस लड़के से उसकी शादी होनी तय हुई है, वह मानसिक विक्षिप्त है। नाबालिग ने उन्हें बताया कि उसे लोकलाज का भय दिखाकर शादी के लिए तैयार किया गया। शादी के कार्ड भी नाते रिश्तेदारों में वितरित कर दिए गए। गांव में पहुंची वन स्टॉप सेंटर व सामाजिक संस्था की टीम ने लड़के के पिता और लकड़ी के माता-पिता से ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बातचीत की। जिसके बाद सगाई का सामान लड़के पक्ष को वापस किया गया और शादी को रद्द कर दिया गया।  

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!