जोशीमठ। चमोली जनपद में रविवार को देर रात से शुरू हुई बारिश और बर्फबारी सोमवार को भी जारी है। जिले के निचले क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से समूचा जनपद कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में दुबक गए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे बर्फ जम गई है। यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। औली में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। साथ ही बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, गौरसों बुग्याल, माणा, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही नीती घाटी के गांवों में बर्फबारी हो रही है। निजमुला घाटी के पाणा और ईराणी गांवों के साथ ही पर्यटन ग्राम रामणी में भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं।
बदरीनाथ और औली में बर्फ की सफेद चादर बिछी, बदरीनाथ धाम में भी एक फीट बर्फ जमी–
by laxmi Purohit | Dec 6, 2021 | चमोली, मौसम | 0 comments

Latest News
सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...
एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...
56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...
बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
