सरपंचों ने फूंका वन मंत्री का पुतला, जोरदार प्रदर्शन किया– 

by | Dec 8, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

वन विभाग में टेंडर प्रक्रिया बंद करने सहित विभिन्न मागों को लेकर किया प्रदर्शन–

जोशीमठ। सीमांत क्षेत्र के वन सरपंच गुस्से में हैं। सरपंचों ने बुधवार को नगर क्षेत्र में जुलूस निकालकर मुख्य चौराह पर वन मंत्री का पुतला फूंका। विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि वन विभाग में जारी टेंडर प्रक्रिया को बंद किया जाना चाहिए।

क्षेत्र के सरपंचों ने कहा कि वन विभाग में टेंडर प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की जा रही है। कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। इसलिए टेंडर प्रक्रिया के तहत कराए जा रहे कार्यों पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने सरपंचों को मानदेय देने, नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के तहत चलने वाले ट्रैकिंग को सरपंचातें के माध्यम से कराने की मांग उठाई। कहा कि इससे सरपंचों को भी लाभ मिलेगा। साथ ही उन्होंने विभाग की ओर से कराए गए कार्यों की जांच की भी मांग उठाई। इस दौरान धर्मेंद सिंह, महेंद्र सिंह, संग्राम सिंह सहित अन्य सरपंच उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। 

Latest News

चमोली: फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन–

आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...

चारधाम यात्रा में परिवहन विभाग की पहल, वाहन चालकों को 150 से अधिक डस्टबिन वितरित–

अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...

चमोली में पोषण माह का समापन, 1,078 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुईं जागरूकता गतिविधियां–

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...

चमोली: टीबी मुक्त चमोली के लिए युवाओं ने लिया संकल्प, ‘जोश’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

टीबी मुक्त भारत अ​भियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अ​भियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...
error: Content is protected !!