यहां बनेगा सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भव्य स्मारक, पैतृक गांव में पहुंचेगी सड़क–

by | Dec 9, 2021 | शहादत, श्रीनगर | 0 comments

 जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक में ढूबा भारतवर्ष, कई जगहों पर आयोजित हुई श्रद्घांजलि सभा– 

पौड़ी। देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की दुर्भाग्यपूर्ण तथा असामायिक मृत्यु पर बृहस्पतिवार को सभी जगहों पर श्रद्घां‌जलि सभा आयोजित की गई। जिलाधिकारी पौड़ी डा. विजय कुमार ने जनरल बिपिन रावत के पैतृक गांव जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि शासन से वार्ता करने के बाद जनरल बिपिन रावत का भव्य स्मारक बनाने, उनके गांव तक सड़क व अन्य सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत का अपने क्षेत्र के प्रति विशेष लगाव था। वहीं, राज्यभर में जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी व अन्य शहीद हुए सैनिकों को विभिन्न संगठनों ने श्रद्घांजलि दी। उत्तरकाशी में कैंडल मार्च निकाला गया। श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में मंदिर श्रद्धालुओं द्वारा सीडीएस जनरल बिपिन रावत को को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुजारी माधव उपाध्याय ने गायत्री मंत्र का जाप कर बिपिन रावत व अन्य सैन्य अधिकारियों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। चमोली, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार, उत्तरकाशी जिले में भी विभिन्न संगठनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्घांजलि दी। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!